मंडी शिवरात्रि में लिया हिमाचल प्रदेश के प्रशिद्ध लोकप्रिय नृत्य नाटी का आनंद मंडी
मंडी शिवरात्रि में लिया हिमाचल प्रदेश के प्रशिद्ध लोकप्रिय नृत्य नाटी का आनंद मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी महाभारतकालीन संस्कृति का आइना है। देव समाज का अध्ययन करने पर इसकी झलक देखने को मिलती है। शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने वाले अधिकतर देवी-देवताओं का संबंध महाभारत काल से जुड़ा है। शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचे देवी-देवताओं के गूर आज भी महाभारत काल के पांशा के माध्यम से पूछ डालते हुए देखे जा सकते हैं। शिवरात्रि में शिरकत करने वाले देव छमांहू महाभारत के घटोत्कच के रूप में पूजे जाते हैं। देव छमांहू बलशाली भीम व हिडिबा का पुत्र घटोत्कच हैं, इसका प्रमाण उनके मूल स्थान में आज भी है। विष्णु मतलोड़ा का संबंध भी महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। देव विष्णु मतलोड़ा युद्ध के बाद रणभूमि कुरुक्षेत्र से मंडी और बल्ह घाटी के घासनू होते हुए भाटकीधार पहुंचे थे। महाभारत में योद्धा पुंडरिक शिवरात्रि में पुंडरिक ऋषि के रूप में शिरकत करते हैं। युद्ध के दौरान पुंडरिक ने श्रीकृष्ण को स्वेच्छा से अपना सिर प्रदान कर दिया था। देवी हिडिबा का संबंध भी महाभारत काल से ही है। शिवरात्रि में पहुंचे देव बिठू नारायण को श्रीकृष्ण का रूप माना जाता है। रथ में 16 मोहरे लगे होने से बिठू नारायण की अपनी अलग पहचान है। देवता को सोलह कला पूर्ण माना गया है। बिठू नारायण के थाची स्थित मंदिर में पाषाण काल की मूर्ति आज भी मौजूद है। मंडी शिवरात्रि में लिया हिमाचल प्रदेश के प्रशिद्ध लोकप्रिय नृत्य नाटी का आनंद Choti kashi himachal wasi,Choti kashi mandi wasi,Himachali vibes,Click himachal,Baba Trilokinath Choti kashi Mandi Himachal Pradesh मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी महाभारतकालीन संस्कृति का आइना है। देव समाज का अध्ययन करने पर इसकी झलक देखने को मिलती है। शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने वाले अधिकतर देवी-देवताओं का संबंध महाभारत काल से जुड़ा है। शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचे देवी-देवताओं के गूर आज भी महाभारत काल के पांशा के माध्यम से पूछ डालते हुए देखे जा सकते हैं। शिवरात्रि में शिरकत करने वाले देव छमांहू महाभारत के घटोत्कच के रूप में पूजे जाते हैं। देव छमांहू बलशाली भीम व हिडिबा का पुत्र घटोत्कच हैं, इसका प्रमाण उनके मूल स्थान में आज भी है। विष्णु मतलोड़ा का संबंध भी महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। देव विष्णु मतलोड़ा युद्ध के बाद रणभूमि कुरुक्षेत्र से मंडी और बल्ह घाटी के घासनू होते हुए भाटकीधार पहुंचे थे। महाभारत में योद्धा पुंडरिक शिवरात्रि में पुंडरिक ऋषि के रूप में शिरकत करते हैं। युद्ध के दौरान पुंडरिक ने श्रीकृष्ण को स्वेच्छा से अपना सिर प्रदान कर दिया था। देवी हिडिबा का संबंध भी महाभारत काल से ही है। शिवरात्रि में पहुंचे देव बिठू नारायण को श्रीकृष्ण का रूप माना जाता है। रथ में 16 मोहरे लगे होने से बिठू नारायण की अपनी अलग पहचान है। देवता को सोलह कला पूर्ण माना गया है। बिठू नारायण के थाची स्थित मंदिर में पाषाण काल की मूर्ति आज भी मौजूद है। हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी छोटी काशी (मंडी) में मनाया जाने वाला शिवरात्रि का त्योहार आसपास के नगरों में जुड़ा भावनाओं से भरपूर लोकोत्सव है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी से प्रारंभ होने वाले उत्सव में 200 से अधिक देवी-देवता दूर दूर से आकर एकाकार होते हैं। -1637 में तत्कालीन राजा सूरज सेन ने दिया शिवरात्रि को नया स्वरूप -मेले में दो सौ देवी-देवता करेंगे शिरकत हंसराज सैनी, मंडी हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी छोटी काशी (मंडी) में मनाया जाने वाला शिवरात्रि का त्योहार आसपास के नगरों में जुड़ा भावनाओं से भरपूर लोकोत्सव है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी से प्रारंभ होने वाले उत्सव में आसपास के 200 से अधिक देवी-देवता दूर दूर से आकर एकाकार होते हैं। महाशिवरात्रि का प्रमुख आकर्षण मेलों के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा होती है जिसे राजमाधो की जलेब कहते हैं। शिवरात्रि के आखिरी दिन देव कमरूनाग मेले में आकर सभी देवताओं से मिलते हैं, वहीं पर उत्तरशाल के ही एक व प्रमुख देवता आदिब्रह्मा का गूर भी शहर की रक्षा व समृद्धि की कामना से कार बांधता है। इस मेले के प्रारंभ के विषय में अनेक मान्यताएं हैं। एक मान्यता के अनुसार 1788 में मंडी रियासत की बागडोर राजा ईश्वरीय सेन के हाथ में थी। मंडी रियासत के तत्कालीन नरेश महाराजा ईश्वरीय सेन, कांगडा के महाराजा संसार चंद की कैद में थे। शिवरात्रि के कुछ ही दिन पहले वे लंबी कैद से मुक्त होकर स्वदेश लौटे। इसी खुशी में ग्रामीण भी अपने देवताओं को राजा की हाजिरी भरने मंडी नगर की ओर चल पड़े। राजा व प्रजा ने मिलकर यह जश्न मेले के रूप में मनाया। महाशिवरात्रि का पर्व भी इन्हीं दिनों था व शिवरात्रि पर हर बार मेले की परंपरा शुरू हो गई। मुक्ति के इस अवसर पर आयोजित उत्सव ने मंडी शिवरात्रि महोत्सव का रूप ले लिया। शिव भक्त थे राजा बाणसेन दूसरी मान्यता के अनुसार मंडी के पहले राजा बाणसेन शिव भक्त थे, जिन्होंने अपने समय में शिवोत्सव मनाया। बाद के राजाओं कल्याण सेन, हीरा सेन, धरित्री सेन, नरेंद्र सेन, हरजयसेन, दिलावर सेन आदि ने भी इस परंपरा को बनाए रखा। अजबर सेन, स्वतंत्र मंडी रियासत के वह पहले नरेश थे, जिन्होंने वर्तमान मंडी नगर की स्थापना भूतनाथ के विशालकाय मंदिर निर्माण के साथ की व शिवोत्सव रचा। छत्र सेन, साहिब सेन, नारायण सेन, केशव सेन, हरि सेन, प्रभृति सेन राजाओं के शिव भक्ति की अलख को निरंतर जगाए रखा। राजा अजबरसेन के समय यह उत्सव एक या दो दिनों के लिए ही मनाया जाता था। किंतु राजा सूरज सेन (1637) के समय इस उत्सव को नया आयाम मिला। राजा के उत्तराधिकारी माधोराय ऐसा माना जाता है कि राजा सूरज सेन के 18 पुत्र हुए। ये सभी राजा के जीवन काल में ही मृत्यु को प्राप्त हो गए। उत्तराधिकारी के रूप में राजा ने एक चांदी की प्रतिमा बनवाई जिसे माधोराय नाम दिया। राजा ने अपना राज्य माधोराय को दे दिया। इसके बाद शिवरात्रि में माधोराय ही शोभायात्रा का नेतृत्व करने लगे। राज्य के समस्त देव शिवरात्रि में आकर पहले माधोराय व फिर राजा को हाजिरी देने लगे। इसके बाद के शासकों में राजा श्याम सेन शक्ति के आराधक थे, जिन्होंने शिव शक्ति परंपरा को सुदृढ़ किया। श्यामकाली भगवती मां टारना शिवोत्सव का एक बड़ा पड़ाव शक्ति रूप श्यामकाली भगवती मां टारना के साथ जुड़ा हुआ है। इस दौरान सिद्ध पंचवक्त्र, सिद्धकाली, सिद्धभद्रा के शैव एवं शक्ति से जुड़े मंदिरों का निर्माण हुआ। शमशेर सेन, सूरमा सेन, ईश्वरीय सेन, जालिम सेन, तलवीरसेन, बजाई सेन के पश्चात भवानी सेन के द्वारा भी शिवोत्सव शिवरात्रि के पर्याय के रूप में इस ढंग से मनाया जाने लगा कि पूरा नगर इसमें सम्मिलित हो गया। मंडी में शिव व शक्ति के पुराने 81 मंदिर फाल्गुन का महीना बर्फ के पिघलने के बाद वसंत के प्रारंभ का होता है। इस समय व्यास नदी में बर्फानी पहाडिय़ों के निर्मल जल की धारा मंडी के घाटों में बहने लगती है, फाल्गुन माह का स्वागत पेड़ पौधों की फूल-पत्तियां करने लगती हैं व देऊलु अपने देवता के रथों को रंग-बिरंगा सजाने लगते हैं तो नगर के भूतनाथ मंदिर में शिव-पार्वती के शुभ विवाह की रात्रि को नगरवासी मेले के रूप में मनाना शुरू करते हैं। लोग महीनों घरों में बर्फबारी व ठंड के कारण दुबके रहने के बाद वसंत ऋतु का इंतजार करते हैं तथा वसंत में जैसे ही शिवरात्रि का त्यौहार आता है तो वे सजधज कर मंडी की तरफ कूच शुरू कर देते हैं। जहां उन्हें अपनों से मिलने की ललक होती है वहीं पर वह सात दिन तक मेले का खूब आनंद भी उठाते हैं। मंडी में पुराने 81 मंदिर शिव व शक्तियों के हैं, जिनमें बाबा भूतनाथ व अर्धनारीश्वर भी शामिल हैं। जहां भगवान शिव के सभी मंदिर शिखर शैली में मौजूद हैं वहीं पर शक्तियों के मंदिर मंडप शैली में हैं। मंडी में भगवान शिव के 11 रुद्र रूप हैं जबकि नौ शक्तियां हैं जिनमें श्यामाकाली, भुवनेश्वरी, चिंतपूर्णी, दुर्गा, काली में भद्राकाली, सिद्धकाली, महाकाली शामिल हैं। शिवरात्रि से मेलों की प्रारंभ मंडी में शिवरात्रि को उत्सव के रूप में मनाने का इतिहास चाहे जो भी रहा हो परंतु इस बात में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि जहां प्रदेश में मेलों का प्रारंभ करती शिवरात्रि का इंतजार लोगों को रहता है वहीं पर इसमें देवता भी पीछे नहीं हैं। प्रदेश के मध्य भाग स्थित मंडी जनपद के अंचलों में ग्रामीण देवताओं की पालकियां सजने लगती हैं। लोग महीने भर पहले से मंडी के शिवरात्रि मेले में जाने की तैयारी में जुट जाते हैं व उसके साथ ही ज्यों ही मांडव्य ऋषि की तपोस्थली भगवान शंकर के पूजन की विधि शुरू होती है, ज्यों ही दूसरी तरफ वर्ष भर से एक दूसरे को मिलने का आतुर देवताओं का मिलन देव संगम का आभास करवाता है। सैकड़ों की संख्या में देवी-देवताओं के रथ व उनके साथ आए देव सेवकों का आपसी मिलन, ढोल नगाड़ों, करनालों, रणसिंघों की गूंजती आवाजों से आठ दिन तक थिरकने वाली मंडी का यह पर्व जहां अभूतपूर्व तो होता वहीं रोमांचक भी कम नहीं होता। मंडी के मुख्य राज देव माधो की पालकी के साथ देवी-देवताओं की पालकियों का गले मिलना, देवताओं का नाचना, झूमना, रूठना, मनाना सब नई दुनिया जैसा लगता है। मेले में जहां लोगों को यहां की संस्कृति व देव मान्यता का आभास होता है वहीं पर्यटकों को यहां के खानपान का भी पता चलता है। मेले के दौरान जहां एक ओर ऐतिहासिक पड्डल मैदान में देवी-देवता आपस में मिलने में व्यस्त होते हैं, वहीं पड्डल मैदान के दूसरे छोर पर व्यापारिक दृष्टि से लगाई गई दुकानों पर व्यापार होता है। प्रशासन द्वारा दूरदराज से आए लोगों व पर्यटकों के मनोरंजन के लिए प्रदर्शनियों के साथ-साथ रात के समय रात्रि महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है। देव कमरूनाग का प्रतीक चिह्न भी मेले से ठीक एक दिन पहले मंडी पहुंच कर माँ टारना मंदिर की परिक्रमा में विराजमान हो जाता है। इसके साथ ही मंडी में एक के बाद एक चलने वाले अनेक प्रादेशिक मेलों का शुभारंभ भी हो जाता है।
Comments
Post a Comment